पंजाबः सवारियों सेे भरी बस की ट्रक से टक्कर में कई घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

सवारियों में मची चीख पुकार

तरनतारनः पंजाब में लगातार घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज सुबह अमृतसर से हरिके पतन से कोहरे के कारण सड़क हादसे का ताजा मामला सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी प्राइवेट बस की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक महिला कांस्टेबल सहित कई लोग घायल हो गए, जबकि 1 व्यक्ति के मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस हादसे से सवारियों में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार बठिंडा नेशनल हाईवे से होकर अमृतसर से हरीके जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे टकरा गई। यात्रियों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब घने कोहरे के कारण ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सरहाली कमलजीत राय ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जिनका इलाज सिविल अस्पताल तरनतारन में चल रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *