ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने मंगलवार को अवैध खनन करके रेत बजरी ले जा रहे दो वाहनों के चालान किए और उनसे मौके पर ही 9500 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल भी कर लिए। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को यातायात के नियम तोड़ने वाले 108 लोगों के चालान भी किए गए। कुछ ने मौके पर चालान भरे जिससे पुलिस को 1500 रुपए प्राप्त हुए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले केवल 3 लोगों के चालान काटे । जिसमें 300 रुपए जुर्माना इक्ट्ठा हुआ।

Leave a Reply