बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस जलकर खाक, 13 की मौ’त, देखें वीडियो

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के गुना के दुहाई मंदिर के पास बुधवार रात को आरोन जा रही एक प्राइवेट बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 13 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मरने वालों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में थे। पता चला है कि रात 8 बजे सिकरवार बस गुना से आरोन जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आए डंपर से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में 30-40 यात्री सवार थे। कुछ लोग मुश्किल से निकल सके। बचे यात्रियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन यात्रियों का कहना है कि एक घंटे तक वहां कोई भी मदद नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। जिला अस्पताल में कुछ घायलों को लाया गया है। जहां उनका हाल-चाल जानने बीजेपी के पूर्व विधायक रहे राजेंद्र सलूजा पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *