जालंधरः अब 1 हजार CCTV कैमरों के जरिए क्राइम की वारदातों पर रखी जाएंगी पैनी नजर, देखें वीडियो

नियमों की उल्लंघना करने वाले का जल्द घर पहुंचेगा चालान

जालंधर, ENS: महानगर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बीते दिन लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुहिम चलाई थी, जिसकी अब लोग प्रशंसा भी कर रहे है। वहीं अब पुलिस कमिश्नर शहर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने जा रहे है। ऐसे में क्राइम की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर तीसरी आंख से नजर रखेंगे। इसके लिए शहर के हर चौकों पर 1 हजार 2 कैमरे लगाए जा रहे है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि तीसरी आंख से क्राइम की वारदातों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है।

जहां पर 28 से अधिक मुलाजिम तैनात रहेंगे। जिसमें निगम और दमकल विभाग सहित जिला प्रशासन के कर्मी भी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे। इसी के साथ स्मार्ट सिटी के कर्मी भी तैनात रहेंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नियमों की उल्घना करने वालो का जल्द ही चंडीगढ़ की तरज पर उनके घर पर चालान पहुंचेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया जाएंगा, वहीं स्थित थानों के कर्मियों को तुरंत घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए मूव किया जाएगा। ऐसे में अब क्राइम की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *