पंजाब : मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमारों की लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

लुधियाना : ग्यासपुरा इलाके स्थित सब्जी मंडी में दिन-दिहाड़े बच्चे से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो 2 झपटमारों को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने झपटमारों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पीसीआर दस्ते ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना साहनेवाल की पुलिस के हवाले कर दिया है। लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी के पास 2 बच्चे जा रहे थे और एक हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था।

उक्त झपटमार जो कि मोटरसाइकिल पर सवार थे, पीछे बैठे हुए युवक ने बच्चे से मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। जिस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर राहगीरों ने मोटरसाइकिल सवार झपटमारों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इस मौके पर लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दी, जिसमें दोनों युवक नशा खरीदने के लिए मोबाइल छीनने की बात कह रहे है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *