भूकंप के 6.3 रही तीव्रता से लगे जोरदार झटके, लोगों में दहशत का माहौल

टोकयोः जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। भूकंप ने जापान के कुरिल द्वीप को हिट किया है। अचानक धरती हिली और लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी इस भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग दहशत में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 दिन में तीसरी बार आज भूकंप आया है। 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे जापान के इज़ू आइलैंड्स में भूकंप आया था। अगले दिन 27 दिसंबर को जापान के ही होक्काइडो क्षेत्र में भूंकप के झटके लगे थे। आज तीसरे दिन कुरिल द्वीप में भूकंप के झटके लगे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *