जालंधरः नहर के पास महिला का शव बरामद, गला दबाकर की गई हत्या, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: थाना लाबड़ा के अधीन आते तराड़ गांव के पास से गुजर रही नहर के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इलाका निवासियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी जीतेंद्र ने बताया कि गांव से किसी ने शव मिलने की उन्हें सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चलेगा कि शव किसी महिला का है, जिसकी उम्र करीब 32 से 33 साल की लग रही है।

एसएचओ ने कहा कि महिला का शव तराड़ा गांव से शहर की ओर जाती सड़क के किनारे से बरामद हुई है। पुलिस ने कहा कि गला दबाकर महिला का हत्या की गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंन कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी गांव तराड़ और आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *