जालंधरः दिन दहाड़े चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला के अधीखुई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना कपूरथला की अधीखुई के पास हुई है। पीड़ित के अनुसार वह बाइक पर जा रहा था, इस दौरान हमलावारों ने उस पर गोलियां चला दी। एक गोली युवक को लगी है। पीड़ित की पहचान गुरदित्त निवासी बस्तीशेख के रूप में हुई है।

जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरदित्त के भाई गुरदीप ने बताया कि डयूटी पर गया हुआ था। इस दौरान उसे फोन आया तो वह भाई के पास सिविल अस्पताल आ गया। पीड़ित के भाई ने बताया कि गुरदित्त 6 माह पहले ही दुबई से आया है। उन्होंने कहा कि गोली छू कर निकल गई है। भाई ने बताया कि अभी उन्हें गोली चलने की बारे में कुछ नहीं पता है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *