जालंधर: मॉडलिंग का काम करती 23 वर्षीय लड़की से शिमला में दुष्कर्म

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पंजाब की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला थाना बीसीएस में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर की रहने वाली युवती को पंजाब का ही आरोपी शूटिंग के बहाने शिमला लाया था। इस दौरान वह दोनो शिमला के एक होटल में रूके थे। युवती ने आरोप लगाया है कि होटल में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। वह एबीसी निवासी लाडो वाली रोड़ जालंधर की रहने वाली बताई जा रही है।

वहीं आरोपी की पहचान जगतार सिंह संधू लुधियान के निवासी के तौर पर हुई है।बताया जा रहा है कि युवती का मॉडलिंग का काम करती थी। आरोपी युवती को इस बहाने से शिमला लाया कि शिमला में कुछ शूटस होने है। शिमला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाने की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम ने होटल का दौरा भी किया है और पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *