पंजाबः तेजधार हथियार से कई वार करके होटल संचालक का किया बेहरमी से क’त्ल

Written by

in

मोहालीः जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल संचालक का तेजधार हथियार से बेरहमी से कत्ल किया गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के चलते पार्टनर के द्वारा कत्ल किया गया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। वहीं आरोपी इसका पार्टनर 26 वर्षयी गौतम बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक शिवम और आरोपी गौतम ने मिलकर ठेके पर जीरकपुर में एक होटल लिया था।

दोनों पार्टनर होटल को चला रहे थे, लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों को आपस में विवाद हो गया। कई दिनों से दोनों के बीच में मनमुटाव चल रहा था। इसलिए गौतम ने बदला लेने के लिए शिवम पर हमला किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने चार अन्य साथियों के साथ रात को होटल में पहुंचा था। वहां पर उसने शिवम पर तीखे तेजधार हथियार के साथ हमला किया है। उसने मृतक पर चार से पांच वार किए हैं। जिसकी वजह से उसका खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस अभी मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *