पंजाब : पुलिस ने संयुक्त अभियान द्वारा ड्रोन किया बरामद, देखें वीडियो

तरनतारन : बीएसएफ 103 बटालियन और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ड्रोन को बरामद किया गया। डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि खलरा गांव पल्लो पट्टी राजोके के पास ड्रोन गतिविधि की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 10,11,12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के तहत मामला संख्या 155 दिनांक 23/12/23 दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस और बीएसएफ 103 बटालियन के सर्च ऑपरेशन के दौरान पल्लो पट्टी राजोके के खेतों से ड्रोन बरामद किया गया।

बरामद ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई क्वाडकॉप्टर है। ड्रोन बरामद होने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। ड्रग्स की बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। असली दोषियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *