जालंधरः तेज रफ्तार ट्रक ने 2 को कुचला, एक की मौ’त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सोफी पिंड से सटे कैंट काउंटी के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार साइकिल पर जा रहे दो युवकों ओवरस्पीड ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक उत्तम मृतक व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया। जबकि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई। 

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। एक्सीडेंट की वजह से रोड पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने जख्मी शख्स को उठाकर पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामामंडी इलाके के जोहल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही जालंधर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पड़ी डेडबॉडी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *