पंजाब : पूर्व MLA को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, देखें वीडियो

पठानकोट : पंजाब सरकार की ओर से अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है, इसी कड़ी के तहत कल पंजाब पुलिस और माइनिंग विभाग की ओर से सन्युक्त कारवाई करते हुए भोआ विधानसभा के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर अदालत के बाहर जोगिंदरपाल के समर्थकों को काफी भीड़ देखने को मिली जो कि जोगिंदरपाल के हक में नारे लगा रहे थे व पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जता रहे थे।

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को माननीय अदालत में पेश किया गया। जिसके संबंधी जानकारी देते हुए उनके वकील नरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना तारागढ़ पुलिस की ओर से उन पर अवैध माइनिंग और पुलिस के साथ बदसलुकी करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।माननीय अदालत ने पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *