पंजाब : युवक की पीट-पीटकर ह’त्या, देखें वीडियो

परिजनों ने निहंगों पर लगाया आरोप

मोगा : निहाल सिंह वाला कस्बे के गांव मिनिया निवासी 18 वर्षीय नवदीप की मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के निहंग पर पीट-पीटकर हत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नवदीप की मां ने कहा कि मोगा के गांव पत्तो में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के निहंगों ने उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। निहाल सिंह वाला ने नवदीप का पीछा कर उसे मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद वह मेरे बेटे को सरकारी अस्पताल में छोड़कर चले गए। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नवदीप कुमार उम्र 18 साल निवासी गांव मीनिया की मौत हो गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *