अंधविश्वासः डेढ़ माह के बच्चे को गर्म राॅड से दागा, मौत

शहडोलः मध्य प्रदेश के शहडोल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते एक मासूम की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में डेढ़ महीने के एक बच्चे को सांस की बीमारी ठीक करने के लिए कथित तौर पर उसे गर्म लोहे की छड़ से दागा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बंधवा गांव में सांस की समस्या के इलाज के लिए बच्चे को गर्म लोहे की रॉड से दागा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जाहां बच्चे की मौत निमोनिया से हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *