भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

काठमांडू: एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है, इसी बीच नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही नए साल का जश्न मना रहे लोग सहम से गए।

लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि कई जगहों पर लोग नया साल मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी बीच नेपाल के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के साथ-साथ भारत के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *