पंजाबः नए साल के आगमन पर Golden Temple में दिखा जन सैलाब, देखें वीडियो 

अमृतसरः आज से नया साल की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी को देखते हुए नव वर्ष के आगमन पर अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा के खास इंतजाम हैं।

सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां तस्वार में देखिए किस प्रकार से जन सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका। वहीं सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी श्री दरबार साहिब में माथा टेककर नए साल की शुरुआत की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *