पंजाब : नव वर्ष के उपलक्ष्य में माता नैना देवी जी के दरबार में लाखों श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

आनंदपुर साहिब : नव वर्ष के आगमन पर लाखों की संख्या में लोग देवी देवताओं के दरवार में नतमस्तक होने पंहुच रहे है। हम आप को दर्शन करवाने जा रहे है हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत पड़ते एतिहासिक शक्तिपीठ माता नैना देवी जी के दरबार के। यहां देशभर से नव वर्ष के आगमन पर माता रानी के दरबार में नतमस्तक होने पंहुच रहे है। नव वर्ष के आगमण को देखते हुए माता रानी के दरवार को रंग बिरंगे फूल से सजाए गए है। जिसकी सेवा लुधियाणा से आए सेवादारों ने करवाई है और इसके लिए 25 कारीगरों द्वारा कड़ी मेहनत कर 10 क्विंटल फूलों से माता रानी के पूरे दरबार को सजाया है।

माता रानी के भक्त माता रानी के दरबार पंहुच कर कीर्तन करते कैमरों में भी कैद हुए है। उधर मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने कहा कि नव वर्ष के आगमण पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 300 पुलिस जवान 130 से अधिक होमगार्ड के जवान तैनात किए गए है और सभी श्रद्धालुओं के लाईन में ही माथा टेकने की व्यवस्था की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *