पंजाब : जज की कोठी को चोरों ने बनाया निशाना

लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां चोरों ने जज की कोठी को निशाना बनाया। कोठी का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद 3 मोबाइल, 2 घड़ियां और 2 पेन सहित अन्य सामान चुरा कर ले गया। थाना सराभा नगर मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

जज हरसिमरनजीत कौर के गनमैन हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जज के घर गया था। उसे पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ। चोर अलग-अलग कंपनियों के तीन मोबाइल फोन, 2 घड़ियां, 1 पेन क्राउस और 1 पेन सैफर का चुरा कर ले गया। अन्य सामान भी गायब मिला। हरमनप्रीत ने कहा कि उसने तुरंत थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह कर रहे हैं। पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *