बड़ी खबरः गैंगस्टर Goldy Brar आतंकी घोषित 

नई दिल्लीः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को आतंकी घोषित कर दिया है। सरकार ने UAPA के तहत गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया गया है। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई का नाम आया था। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बरार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि गोल्डी बराड़ को सीमा पार स्थित आतंकवादी एजेंसियों का समर्थन मिलता है और वह कई हत्याओं में शामिल रहा है। नोटिस मे कहा गया कि बरार राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने में शामिल था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *