स्वर्ण व्यापारी से 71 लाख की धोखाधड़ी, जाने मामला

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे में गुजरात के ज्वैलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गुजरात में राजकोट के रहने वाले व्यापारी ने ठाणे सिटी के एक स्वर्ण व्यापारी से 71.18 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित शख्स आरोपी ज्वैलर को लंबे अर्से से जानता था। वह उसे सोना बेचा करता था। पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक 2 जुलाई, 2023 को पीड़ित स्वर्ण व्यापारी ने आरोपी के अनुरोध पर 71,18,491 रुपये के आभूषण उपलब्ध कराए

लेकिन आरोपी ज्वैलर ने इसके लिए भुगतान नहीं किया पीड़ित ने जब भुगतान के लिए कहा तो आरोपी ने उसे गोलमोल जवाब दिया जिसके बाद पीड़ित ने वागले एस्टेट पुलिस में मामला दर्ज करवाया उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 सहित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *