पंजाब : दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या, दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

श्री आंनदपुर साहिब : नुरपुर बेदी के एक गांव में नाबालिग लड़की दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पुष्टि खुद डीएसपी श्री आंनदपुर साहिब के डीएसपी अजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए की। डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 323, 341, 306, 363, 366 के अलावा पोकसो और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। दुष्कर्म के आरोपी दिनेश और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। बता दे कि दोनों आरोपियों ने 15 वर्ष की नाबालिग से दूष्कर्म किया था। जिसके उपरांत पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि परिवार ने पीड़िता की हत्या किए जाने की शंका जताई है। यह भी पता चला है कि पीड़िता के माता पिता की मौत हो चुकी है। वह नानी के पास रहती थी।

30 दिसंबर को पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ गुरूद्वारा साहिब माथा टेकने गई थी और वापस आते समय दोनों आरोपियों ने पीड़िता के भाई से मारपीट कर भगा दिया। उसके उपरांत पीड़िता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के कारण पीड़िता ने 31 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। जिसके उपरांत पुलिस ने एक जनवरी को एक आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिजन इस बात को लेकर अड़ गए थे कि जब तक दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार नही होता तब तक अंतिम संस्कार नही करेंगे। जिसके बाद अब पुलिस ने दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *