इस इलाके में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 7 गाड़ियां पहुंची मौके पर

नई दिल्ली : मोदी मिल इलाके में शनिवार रात भयंकर आग लग गई। आग मथुरा रोड पर मोदी मिल फ्लाईओवर के पास एक डंपिंग यार्ड में लगी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया और हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन इसके चलते मथुरा रोड पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। दमकल कर्मचारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पाये जाने के बाद ही आग लगने के कारण साफ हो सकेंगे।

दमकल विभाग के अनुसार शनिवार शाम करीब 04.52 बजे उन्हें मोदी मिल इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक आग मोदी मिल इलाके में जंगल में लगी है और उसके बाद धीरे-धीरे आग मोदी मिल फ्लाईओवर के पास मथुरा रोड तक फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। मथुरा रोड वाले हिस्से पर तो दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *