जालंधरः भगवान वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यू-ट्यूबर पर मामला दर्ज

जालंधर, ENS : उत्तर प्रदेश के यू-ट्यूबर के खिलाफ जालंधर कैंट की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, यू-ट्यूबर बृज भूषण ने भगवात वाल्मीकि को लेकर अभ्रद टिप्पणी का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से वाल्मीकि समाज में रोष पाया जा रहा था। इसी के चलते आज जालंधर कैंट की पुलिस ने सचिन रावत के बयानों  केस में IPC की धारा 295-ए जोड़ते हुए दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। कहा जा रहा है कि अगर आरोपी पुलिस जांच में सहयोग नहीं करता है तो उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें कि बीती 31 जनवरी को जालंधर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के यू-ट्यूबर बृज भूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया था। यू-ट्यूबर ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे एयरपोर्ट को श्री गुरु वाल्मीकि महाराज का नाम देने पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर थाना-4 के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया था। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले भूषण नाम के एक व्यक्ति ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर भगवान श्री वाल्मीकि महाराज को आपत्तिजनक शब्द कहकर संबोधित किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *