पंजाब : 15 जनवरी को होगा शिरोमणि अकाली दल की बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन, देखें वीडियो

मोगा : हर साल की तरह इस साल भी 15 जनवरी को मोगा जिले के गांव तख्तूपूरा 3 गुरुओं की चरण छूती पवित्र धरती पर मकर सक्रांति का मेला बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। वही इस दिन शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रधान शिरोमणि अकाली दल सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में एक बहुत बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

इस कांफ्रेंस में पंजाब भर से शिरोमणि अकाली दल के वर्कर और लीडर शिप हिस्सा लेगी। वही आज मोगा में संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में जिले भर के अकाली दल के वर्करों ने एक मीटिंग की। जिसमें कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लिया और वर्करों की ड्यूटियां भी लगाई गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *