पंजाबः गैंगस्टर के घर पर NIA की रेड, घर किया सील

बठिंडाः गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर वीरवार सुबह NIA की टीम ने रेड की। हैरी मौड़ के घर सुबह तकरीबन 5 बजे टीमें पहुंची। पहले हैरी मौड़ के परिवार वालों से बातचीत की गई और काफी समय घर पर तलाशी भी ली गई। इसके बाद हैरी मौड़ घर को सील कर दिया गया है। हैरी मौड़ बठिंडा के मौर मंडी का रहने वाला हैं। गैंगस्टर हैरी को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

बठिंडा के लहराखाना गांव में हुए दो हत्याकांडों और मौड़ मंडी के सुनारों से फरौती मांगने के मामले में हैरी मौड़ के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। गैंगस्टर हैरी मौड़ का असली नाम हरजीत सिंह हैं। घर के बाहर सील पर NIA ने अपनी मोहर भी लगाई है। वहीं, एक टीम फिरोजपुर भी पहुंची है। यहां दो घरों पर रेड की गई है। इसमें एक घर सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त टीचर पंजाबी कलाकार भी है। हालांकि इस मामले में कोई पुष्टि अधिकारियों ने नहीं की है।

बता दें कि हैरी मौड़ का नाम कई गंभीर आपराधिक केसों में रहा है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हैरी मोड़ ने दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ फायरिंग की थी। NIA की टीम सुबह 5 बजे ही उसके घर पहुंच गई थी। इससे पहले बठिंडा पुलिस हैरी मौड़ पहुंची और घर को घेर लिया। इसके बाद NIA की टीम पहुंची और सीधा घर के अंदर चली गई। किसी को अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिस समय NIA की टीम पहुंची हैरी के परिजन सो कर उठे ही थे। टीम ने घर को खंगाला, परिवार के लोगों से कई सवाल किए और घर को सील कर दिया। गैंगस्टर हैरी मौड़ को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *