चिट्टे सहित एक काबू

ऊना सुशील पंडित: गगरेट पुलिस ने 2.23 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिम गश्त करते हुए शिवबाड़ी अम्बोटा लिंक रोड़ में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 2.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।

आरोपित युवक की पहचान चमन लाल पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव सुंधगल तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *