पति की डांट से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, देखें Video

Written by

in

जमुईः आज के जमाने में लोगों किसी की भी बात सुनकर तैयार नहीं है। छोटी-छोटी बात पर लोग किसी को मारने से भी परहेज नहीं करते और कई बार जब बस न चले तो खुद को ही मार लेते हैं। ऐसा ही मामला बिहार के जमुई से सामने आया है जहां, शनिवार-रविवार की रात एक महिला द्वारा पति की डांट से आहत होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की मदद से महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मुताबिक, मलयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलवाड़ी महादलित टोले की नंदिनी देवी अपने पति राजेश तूरी उर्फ डिस्को के साथ रहती है। राजेश झाझा में मजदूरी करता है। शनिवार की रात पड़ोसी बेनी तांती की मौत के बाद उनके परिवार ने रविवार को निर्गुण और डांस का प्रोग्राम रखा था। पति राजेश भी कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां कुछ देर बाद नंदिनी भी पहुंच गई। पत्नी को वहां देखकर राजेश नाराज हो गया और डांट-फटकार लगाई। इससे आहत होकर नंदिनी सीधे गांव के कुएं में कूद गई। कुएं में कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलयपुर थाने को सूचित किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। नंदिनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर पीड़िता की ओर से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *