Punjab News: विवादों में घिरा Sethi Dhaba, वेज खाने में निकली हड्डियां, देखें वीडियो

Written by

in

जीरकपुरः जिले के एक ढाबे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नवरात्र के पवित्र दिनों में, जब लोग व्रत और पूजा में लगे होते हैं, ऐसे में जीरकपुर के परिवार को इन दिनों में बाहर खाने के जाना भारी पड़ गया। शनिवार को अष्टमी के दिन जीरकपुर वीआईपी रोड निवासी महिला अमरदीप और कनिका ने अपने परिवार के साथ सेठी ढाबा पर जाकर खाना खाने का फैसला किया।

वे वहां स्वादिष्ट शाकाहारी खाने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनकी हैरानी का तब कोई ठिकाना नहीं रहा जब उनके खाने में हड्डियां मिली। उन्होंने बताया कि वे लगातार 8 दिन से व्रत कर रहे थे और नवरात्र के आखिरी दिन उन्होंने शुद्ध शाकाहारी भोजन खाने का सोचा था, लेकिन जब उन्हें खाने में हड्डियां मिलीं, तो उनकी धार्मिक भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। जब परिवार के सदस्यों ने ढाबा मालिक से शिकायत की, तो उन्हें जवाब मिला कि आज नवरात्रि खत्म हो गई है। इस बात ने परिवार को और भी दुखी कर दिया।

ढाबा मालिक के बेटे वंश सेठी ने सफाई देते हुए कहा कि यह गलती रसोई के स्टाफ से हुई है और दावा किया कि जो हड्डियां मिलीं हैं वे मांस की नहीं, बल्कि सब्जियों की थीं। फिर भी परिवार इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। अब परिवार ने स्थानीय खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की परेशानी का शिकार न हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *