Down Town इमारत में लगी भीषण आग, सामने आया भयानक वीडियो

डोंबिवलीः मुंबई के डोंबिवली इलाके में एक डाऊन टाऊन इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। डोंबिवली के पास खोनी पलावा के डाऊन टाऊन इमारत में शार्ट सर्किट होने के बाद भीषण आग लग गई। आग सातवीं मंजिल पर लगी और जल्द ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। गनीमत ये रही कि इमारत में तीसरी मंजिल तक ही लोग रहते हैं और आग लगने के तुरंत बाद यहां रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट लगने से आग लगी और जल्द ही ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि इमारत भंयकर आग की लपटों में घिरी हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

डाऊन टाऊन इमारत में इतनी भीषण आग बिल्डिंग के मीटर बॉक्स से फैली। इसके बाद ये आग केबल और वायर के ज़रिए बाकी फ्लोर के गैलरी एरिया में तक फैल गई।  दमकल विभाग की मौके पर 5 गाड़ियों ने मिलकर फिलहाल आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात है कि इसमें कोई भी शख्स फंसा नहीं है। इस इमारत में लगी आग कितनी भीषण है वो सामने आए इस वीडियो से ही दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नीचे की मंजिल से उठी आग की लपटों ने पूरी इमारत को ही अपने आगोश में ले लिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *