Punjab News: इस दिन Shiromani Akali Dal के नए अध्यक्ष का हो सकता है ऐलान

Written by

in

लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। वहीं भाजपा की ओर अभिनेता हॉबी धालीवाल को टिकट मिलने का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल भी जल्द ही ऐलान कर सकती है। दरअसल, दरबारा सिंह गुरु और अन्य नेताओं का कहना था कि शिरोमणि अकाली दल बादल कभी कमजोर नहीं हुआ है और न ही कभी होगा। हम तगड़े होकर आगे आएंगे। बैठक के दौरान भूपिंदर सिंह भिंदा ने नेताओं का धन्यवाद करते हुए एकजुट होकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। अगले सप्ताह प्रत्याशी का भी एलान कर दिया जाएगा। बैठक में अन्य के अलावा महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबडिया, रणजीत सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता शामिल हुए थे।

वहीं दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल को इसी माह नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी की तरफ से 8 अप्रैल को वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। शनिवार को छह विधानसभा हलकों की बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन में हुई। जिसमें विधानसभा हलकों से चार-चार स्टेट डेलीगेट्स चुने जाने हैं और इन्हें चुनने का अधिकार कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड को दिया गया है। यही डेलीगेट्स ही अगला पार्टी अध्यक्ष चुनेंगे। इस मीटिंग के बाद सुखबीर बादल के पार्टी अध्यक्ष बनने पर लगभग मुहर लग चुकी है। पूर्व कैबिनट मंत्री हीरा सिंह गाबडिया ने बैठक के दौरान इशारा भी कर दिया है।

भर्ती आब्जर्वर दरबारा सिंह गुरु की तरफ से भी कहा गया है कि आठ अप्रैल से पहले जिला, स्टेट और जरनल डेलीगेट चुनने जरूरी हैं और इसे कानूनी तौर पर करने के लिए रजिस्टर में साइन जरूर कर दें। भर्ती प्रक्रिया के सहप्रभारी परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने कहा कि आठ अप्रैल तारीख को वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इससे पहले स्टेट डेलीगेट्स चुने जाने हैं और बैठक के दौरान अगली रणनीति तय होगी। आज हुई बैठक के दौरान पांच सदस्य कमेटी की तरफ से की जा रही भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। अलग-अलग वक्ताओं ने मनप्रीत अयाली को घेरते हुए कहा कि जो व्यक्ति विधानसभा में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों के विधि-विधान बनाने की बात कह रहा हो वह कैसे जत्थेदारों का सम्मान करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *