पंजाब : मोबाइल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

लुधियाना :  घंटा घर चौक के नजदीक एक मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। थाना कोतवाली से करीब 300 मीटर की दूरी पर ये वारदात हुई। बदमाश दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब आधा घंटा दुकान में रहकर नकदी और मोबाइल चुराए। चोर वारदात के बाद मौके पर ही ताला, सब्बल और एक चाकू छोड़ गए। दुकानदार ने सुबह दुकान पर पहुंच पुलिस को सूचित किया।

जानकारी देते हुए दुकानदार जोनी ने कहा कि वह रात लोहड़ी के त्योहार के कारण जल्दी दुकान बंद करके घर चले गए।  उन्होंने 2 ताले और एक बैंच लगाया था। बदमाशों ने बैंच हटाकर दुकान का शटर उखाड़ा और एक ताला तोड़ा। दो युवक रात करीब 3:50 बजे दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब आधा घंटे बाद दुकान से 15 हजार नकदी, मोबाइल और पावर बैंक चुरा कर ले गए। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि दुकान में चोर दाखिल हुए हैं। जोनी ने कहा कि घंटा घर चौक जैसी मार्केट में सरेआम सुबह 4 बजे चोरी होना पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े करती है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *