पंजाब : घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर : पंजाब में आए दिन गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला यह है कि फिरोजपुर छावनी के वार्ड नंबर गवाल टोली में एक विधवा महिला के घर के अंदर देर रात घुसकर वृद्धा से मारपीट की और घर का सामान तहस-नहस कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घर की मालकिन बिमला ने बताया कि वह घर में अकेली थी और युवक उसका गेट तोड़कर घर में घुस गए और उसके  साथ मारपीट की गई

और उसका घरेलू सामान नष्ट कर दिया गया। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमलावरों ने मौके पर फायरिंग भी की। पीड़ित महिला ने संबंधित थाने को पूरी घटना की जानकारी दे दी है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *