पंजाबः 4 वर्षीय से दुष्कर्म कर ह’त्या का मामला, 2 लाख का ईनामी आरोपी इस बार्डर से गिरफ्तार

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते इलाके में काफी दिन पहले 4 वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 लाख रुपए के आरोपी को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी सोनू निवासी फतेहपुर उतर प्रदेश की फोटो जारी कर उस पर 2 लाख का इनाम भी रखा था। आरोपी पर थाना डाबा में धारा 302, 376A, 376AB, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

बता दें कि 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आरोपी ने उसका शव बेड बॉक्स में डाला था। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ था कि 30 से 40 सेकेंड पर बच्ची का गला घोटा गया। डॉक्टरों को बच्ची के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग मिली थी। डाबा इलाके में रहने वाला युवक सोनू बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया था। दोपहर 2 बजे से बच्ची का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। शक है कि बच्ची से रेप करके उसकी हत्या की गई है। इस दौरान बच्ची के गले पर हत्यारे की उंगलियों के साफ निशान मिले थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *