केमिकल फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 5 लोग झुलसे

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर MIDC में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 5 लोग घायल हैं। वहीं दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशों में लगी है। यह हादसा किस वजह से हुआ अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार अल सुबह 4.30 बजे ठाणे की केमिलक फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए।

अभी मिली जानकारी के अनुसार झुलसे हुए लोगों में एक कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल से भरे कुछ ड्रम रखे थे। जिनके फटने से यह भीषण हादसा हुआ है। बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी इन केमिकल का असर दिखने लगा। जिससे उन वाहनों में भी आग लग गई और फैलती गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *