Punjab News : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आमरण अनशन को लेकर किया ऐलान

Written by

in

खन्ना : संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने करीब 131 दिन बाद अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है। वह किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर थे।  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने विचार-विमर्श के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। रविवार को फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया।

डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर आमरण अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 को अनशन शुरू किया था। 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत अन्य किसानों को हिरासत में लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर खाली करा लिए थे। पुलिस ने डल्लेवाल को पटियाला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 3 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *