लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मंगरोले डीवाईएसपी दिनेश कोडियातर ने बताया कि केशोद के भंडुरिया गांव के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सोमनाथ की ओर जा रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद कार डिवाइडर पार कर गलत साइड में चली गई। वहीं, गलत साइड से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार में 5 और दूसरी कार में 2 लोग सवार थे। मरने वालों में पांच छात्र भी शामिल है। सभी मृतकों को मालिया हटिना के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार से जलती हुई बोतल पड़ोस की झोपड़ी में जा गिरी और वहां भी आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और झोपड़ी में लगी आग को बुझाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।View this post on Instagram