Home Breaking News Punjab News: चुनाव आयोग ने 9 PCS अधिकारियों के तबादलों पर लगाई रोक, देखें लिस्ट

Punjab News: चुनाव आयोग ने 9 PCS अधिकारियों के तबादलों पर लगाई रोक, देखें लिस्ट

0
Punjab News: चुनाव आयोग ने 9 PCS अधिकारियों के तबादलों पर लगाई रोक, देखें लिस्ट

मोहालीः मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से पंजाब सरकार द्वारा 6 दिसंबर को किए गए 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादलों को फिलहाल रोक दिया गया है। इनमें से कई पीसीएस अधिकारी फोटोयुक्त मतदाता सूची के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।

बता दें कि पंजाब सरकार ने बीते दिन भी प्रशासनिक फेरबदल किया है। पंजाब सरकार द्वारा 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए आईपीएस अधिकारी जगदाले नीलांबरी विजय को डीआइजी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के पद पर तैनात किया गया है।

यह पिछले 2 सप्ताह में यह उनका दूसरा स्थानांतरण है लेकिन वह वर्तमान में तकनीकी सहायता सेवा और सामुदायिक मामलों के प्रभाग में तैनात थे और दो सप्ताह पहले उन्हें डीआइजी मोहाली के रूप में स्थानांतरित किया गया था। आईपीएस जे एल्नाचेजियन को निदेशक विजिलेंस ब्यूरो पंजाब नियुक्त किया गया है, जबकि इससे पहले वह डीआइजी काउंटर इंटेलिजेंस के पद पर तैनात थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here