Home National 2 कारों में भीषण टक्कर में स्टूडेंट्स सहित 7 की मौत, देखें CCTV

2 कारों में भीषण टक्कर में स्टूडेंट्स सहित 7 की मौत, देखें CCTV

0
2 कारों में भीषण टक्कर में स्टूडेंट्स सहित 7 की मौत, देखें CCTV
जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। जूनागढ़ के केशोद में एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में 5 स्टूडेंट्स भी शामिल है। केशोद के भंडुरिया गांव के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार 7 लोगों मौत हो गई। हादसा होते चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मंगरोले डीवाईएसपी दिनेश कोडियातर ने बताया कि केशोद के भंडुरिया गांव के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सोमनाथ की ओर जा रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद कार डिवाइडर पार कर गलत साइड में चली गई। वहीं, गलत साइड से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार में 5 और दूसरी कार में 2 लोग सवार थे। मरने वालों में पांच छात्र भी शामिल है। सभी मृतकों को मालिया हटिना के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार से जलती हुई बोतल पड़ोस की झोपड़ी में जा गिरी और वहां भी आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और झोपड़ी में लगी आग को बुझाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here