Punjab News: पतंग कारोबारी पर पुलिस की रेड, 2 घंटे दुकान में बंद रहे ग्राहक, देखें वीडियो

Written by

in

ग्राहकों का हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे थाना मोती नगर के एसएचओ

लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले बाबा थान सिंह चौक में पतंग कारोबारी पर थाना मोती नगर की पुलिस ने बीती रात करीब 11 बजे रेड की। करीब 2 घंटे पुलिस ने दुकान में चैकिंग की। इस दौरान ग्राहक भी दुकान के अंदर डके रहे। जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दुकान पर प्लास्टिक की डोर बेची जा रही है। जिसके बाद रेड की। पुलिस को मौके से कोई भी ग‌ट्टू बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने करीब 10 से 15 लोगों के मोबाइल जब्त किए है। ग्राहक मैकी ने कहा कि वह बेटे के साथ पतंग खरीदने आए थे। उन्हें अस्थमा की दिक्कत है। पुलिस ने जब रेड की, तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा की उन्हें सांस लेने में दिक्कत आती है, दुकान का शटर बंद मत करें। पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। 2 घंटे की चैकिंग के बाद भी पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। मैकी ने आरोप लगाते कहा कि पुलिस वाले उसे कह रहे थे कि वह उसकी लात तोड़ देंगे। वहीं घटना स्थल पर ग्राहकों का हंगामा बढ़ता देख मौके पर थाना मोती नगर के एसएचओ अमृतपाल पहुंचे। पुलिस ने ग्राहकों को किसी तरह शांत करवाया। एसएचओ अमृतपाल से जब रेड संबंधी जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। थाना मोती नगर की पुलिस ने दूसरे थाना की हदबंदी में किस आधार पर रेड की, इस सवाल का भी पुलिस अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने कहा कि थाना मोती नगर की पुलिस के पास कोई सूचना होगी, जिस कारण उन्होंने रेड की है। बाकी मामले के बारे में खुद मोती नगर के एसएचओ ही बता सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *