भाजपा ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लाचार बनाने का लगाया आरोप 

ऊना/ सुशील पंडित:ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लाचार बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय करीब 5 करोड रुपए खर्च करते हुए नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू किया गया था लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहां पर तीन चिकित्सकों की भी तैनाती पूर्व भाजपा सरकार ने सुनिश्चित की। लेकिन वर्तमान में इस अस्पताल में केवल मात्र एक चिकित्सक ही बचा है।यदि उसे चिकित्सक को भी आपात स्थिति में कहीं बाहर जाना पड़ जाए तो लोगों को उपचार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। जिसके चलते मजबूरी में लोगों को निजी अस्पतालों की तरफ जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय में एक तरफ जहां हर प्रकार का माफिया सरकार का संचालन कर रहा है वह दूसरी तरफ दवाई माफिया नाम का एक नया माफिया भी कांग्रेस ने जनता को तोहफे में दिया है। यह माफिया महंगे दाम की दवाइयां लोगों को राजनीतिक संरक्षण के तले बेच रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुख देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस लगातार उस पर दुखों का बोझ बढ़ा रही है। स्थानीय कांग्रेस नेता या तो स्कूलों के वार्षिक समारोह में बिना आहूदे के मुख्य अतिथि बनने में मस्त है यह अखबारों में झूठी बयान बाजी करके अपनी ही वाहवाही किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि दवाई माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, ट्रांसफर माफिया, जुआ माफिया और नशा माफिया सहित हर प्रकार का माफिया इस सरकार के संरक्षण में बेलगाम हो चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *