फगवाड़ाः दिल देहलाने वाली घटना, चाइना डोर का शिकार हुआ व्यक्ति, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः पंजाब में करीब एक महीने के अंदर ऐसी बहुत सी घटना सामने आई है, जिसमें चाइना डोर पर सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि यह नाम का ही चाईना डोर है। लेकिन जब इस पर बैन लगना शुरू हुआ। जो चाईना डोर मे पहले चाइना में बनती थी, वह आज भारत के कई जगह यह डोर बनाई जाती है।

वीडियो देखने के लिए लिंकपर क्लिक करें

जिससे पशु पक्षी, बच्चे और राहगीर लोग इसका निशाना बन रहे हैं। जिसके साथ कई लोगों की तो मौत हो चुकी है, कुछ लोग अपने चेहरे, शरीर के ऊपर उसके निशान लेकर अपने घर जाते हैं तो घर वालों की भी सांसे थम जाती हैं। 

ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा के चाचोकी पुल से सामने आया है जहां पर त्रिलोक सिंह नाम का व्यक्ति अपने गांव घूमना की और जा रहा था कि चाचोकी पुल पर उसके आगे चाइना डोर आ गई। जिससे उसकी आंखों के ऊपर का भाग कट गया। जिसको 108 एंबुलेंस की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *