गणतंत्र दिवस पर हुआ हादसा : बच्चों की रैली पर पलट गया ट्रक, मौ’त

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। खबर है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली में कुछ बच्चे शामिल हुए थे। लेकिन तभी इन बच्चों पर गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रैली निकाल रहे बच्चे इस ट्रक की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई तो वहीं 2 अन्य बच्चे घायल हो गए। जिनमें से एक घायल बच्चे की हालत बेहद गंभीर होने के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे 9 पर यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। कुछ स्थानीय ग्रामीण लोग अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर गणतंत्र दिवस के मौके पर रैली निकाल रहे थे। तभी गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक डिवाइडर क्रॉस करते हुए रैली की तरफ आ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसा होते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया और क्रेन की मदद से गन्नों को हटाया गया। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए।  मौके पर आला अधिकारियों के पहुंचते ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन इस हादसे में 18 वर्षीय शाकिब नाम के एक बच्चे की मौत हो गई जो गांव सिखेड़ा का ही निवासी था। जबकि सोनू और आमिर जो शाकिब के साथ ही एक बाइक पर सवार थे, वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे ने गणतंत्र दिवस मना रहे लोगों की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *