पंजाब : रेलवे पुलिस चौकी पर लगा धरना, प्रदर्शनकारियों ने लगाई इंसाफ की गुहार , देखे वीडियो   

मोगा :22 जनवरी को जब पूरा देश राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीप माला कर खुशी मना रहा था ठीक उसी समय मोगा की 31 साल की महिला ने  ससुराल से परेशान होकर तीन माह के बेटे के साथ आत्म हत्या कर ली थी।उस समय महिला की  पहचान नहीं हो पा रहीथी, लेकिन बाद में पता चला की लड़की का नाम सुखविंदर कौर है और उसके मायके लुधियाना में है। 

महिला की एक साल पहले शादी हुई थी और तीन महीने पहले प्री मेचओर बेटा हुआ था। महिला के परिजनों ने आरोप लगते हुए कहा कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे बहुत तंग परेशान किया जा रहा था। जिससे आहत होकर महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला के मायके पक्ष ने  अपनी बेटी का इंसाफ न मिलते देख रेलवे स्टेशन चौकी के बाहर धरना लगा दिया।  

मायके पक्ष ने प्रशासन से मांग की है की वह जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते , तब तकबेटी का पोस्टमार्टम न करवाया जाए।  साथ ही अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *