पंजाबः कांग्रेस कार्यकर्ता पर 25 लोगों ने किया जानलेवा हमला

पटियालाः अचार बाजार के नजदीक रहने वाले कांग्रेसी वर्कर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें कांग्रेसी वर्कर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाए है कि उस पर आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने हमला करवाया है। इस घटना में कृष्ण कुमार की टांगों और एक बाजू पर गंभीर चोट आई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पंजाबी यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से बाहर निकला था।

गाड़ी निकालते समय उन पर तकरीबन 25 लोगों ने हमला कर जख़्मी कर दिया और गाड़ी की तोड़फोड़ की गई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पटाखे बेचने का कारोबार करते हैं और आप पार्टी का कर्मी भी पटाखे का ही कारोबार करता है। पटाखे के कारोबार को लेकर दोनों के बीच में 2 साल पहले तकरार हुई थी। इस रंजिश में आप पार्टी वर्कर ने उन्हें हर साल लगने वाले पटाखा की मार्केट में दाखिल तक नहीं होने दिया। इसके बाद भी वह शांत रहते थे। उनका आरोप है कि अब उस पर प्लानिंग के साथ हमला किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *