घर में लगी भीषण आग, 5 लोगों की जिंदा जलने से हुई मौ’त

नई दिल्ली : जिले में आज सुबह बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां फरीदपुर में स्थित एक घर में आग लगने की वजह से एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए हैं। आगजनी की घटना देर रात में हुई। अगले दिन जब स्थानीय लोगों ने सुबह धुआं उठता देखा तो पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम अंदर पहुंची तो वहां सभी की मौत हो चुकी थी। पांचों लोग एक ही कमरे में सो रहे थे। फिलहाल आग लगने की वजह क्या है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। 

मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदपुर में फरकपुर मोहल्ला पड़ता है। यहां पर बेहद दुखद घटना हुई है। जिसमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आग लगी और सभी पांचों लोगों की जलकर मौत हो गई। शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। आईजी साहब और मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आग के कारणों का भी पता किया जा रहा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *