जालंधरः देवी तालाब मंदिर के सरोवर से श+व बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

जालंधर, ENS: शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरोवर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना के बारे में एक सेवादार को पता चला जिसके बाद उसने तुरंत मामले की जानकारी श्री देवी तालाब मंदिर की पुलिस को दी गई। वहीं मंदिर के पुलिस कर्मियों ने थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 के एसएचओ प्रदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब पौने 11 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली थी। फिलहाल ये सुसाइड है या हादसा, इस पर जांच जारी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय साहिल श्यामा पुत्र बलविंदर कुमार श्यामा निवासी शिव नगर सोढल रोड़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वह देर रात से लापता था। जिसका आज सुबह देवी तालाब के सरोवर से शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। वहीं, एक टीम मृतक के घर पर भी भेजी गई है। फिलहाल पुलिस को किसी भी पारिवारिक सदस्य ने बयान नहीं दर्ज करवाए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *