Punjab News: Bains Brothers और BJP को मिले झटके के बाद AAP Party के मेयर को लेकर सस्पेंस खत्म

Written by

in

लुधियानाः नगर निगम चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था, लेकिन आप पार्टी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जिसके बाद से मेयर पद को लेकर काफी देर तक राजनीतिक गरमाती रही, लेकिन अब मेयर पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। आम आदमी पार्टी का मेयर बनना तय हो गया है।

दरअसल, आप पार्टी ने देर रात करीब सियासी धमाका करते हुए बैंस ब्रदर्स को झटका देते हुए कांग्रेस के 2 और भाजपा के एक पार्षद को पार्टी में शामिल कर लिया। जिसके बाद आप पार्टी के पास अब कुल 46 पार्षद हो गए हैं। वार्ड नंबर 45 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति परमिंदर सिंह सोमा और वार्ड नंबर 42 के पार्षद जगमीत सिंह नोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 21 से भाजपा पार्षद अनीता नंचहल और करण नंचहल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इन्हें पार्टी में शामिल कराया। दोनों कांग्रेस पार्षद आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र से हैं। ऐसे में बैंस बंधुओं के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। इन तीनों पार्षदों के शामिल होने से मेयर पद पर आम आदमी पार्टी का दावा मजबूत हो गया है। देर रात आम आदमी पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी व मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने कहा कि इन पार्षदों की ज्वाइनिंग लुधियाना में हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पास अब बहुमत है। इसलिए आम आदमी पार्टी अपना मेयर बना लेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *