जालंधर: ED ने आप विधायक से की 7 घंटे पूछताछ, मीडिया से बनाई दुरी, देखे वीडियो

जालंधर,ENS: आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह जालंधर के ईडी दफ्तर द्वारा भेजे सम्मन के बाद आज दोपहर दफ्तर पहुंचे थे। ED ने अक्टूबर में विधायक के घर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि उक्त विधायक 238 करोड़ रुपये से अधिक की घोषित संपत्ति के साथ पंजाब के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। पिछले 7 घंटे से ई डी द्वारा विधायक कुलवंत सिंह से पूछताछ की गई लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब ना देते हुए विधायक गाड़ी में बैठकर निकल गए। वही ईडी के अधिकारियों ने भी मीडिया से दूरी बनाकर किसी बात का जवाब नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम द्वारा आप विधायक से मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल-जवाब हो रहे हैं। दरअसल, ईडी की टीम ने एक दिन पहले ही कुलवंत सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब तीन महीने पहले कुलवंत सिंह के घर पर ED ने रेड की थी।

ED ने बताया था कि विधायक के घर पर दिल्ली की शराब नीति से जुड़े घोटाले को लेकर की गई। कुलवंत सिंह के घर पर रेड के साथ-साथ अमृतसर, लुधियाना और राजस्थान के गंगानगर पर करीब 13 घंटे सर्च चली थी। कुलवंत सिंह ने शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *