पंजाबः महमूदपुरा में महिला के घर में घुसे व्यक्ति, छेड़छाड़ के लगे आरोप, देखें वीडियो

तरनतारनः थाना वल्टोहा के अधीन गांव महमूदपुरा में एक महिला के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। पीड़ित मनजोत कौर ने पत्रकारों को बताया कि कल उसके परिवार के सदस्य किसी जरूरी काम से बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव में रहने वाला गुरलाल सिंह नाम का शख्स अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि दोनों उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना मुंह मफलर से ढका हुआ था।

पीड़ित महिला ने कहा कि इस दौरान उसने एक का महलर मुंह से खींच लिया। जिसके बाद पता चला कि वह गुरलाल सिंह है। पीड़ित ने कहा कि गुरलाल सिंह ने उसे मुझे फांसी देने की कोशिश की और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसी बीच जब जब उसने शोर मचाना शुरु किया तो गुरलाल सिंह और उसका साथी दीवार फांदकर भाग गए। इस दौरान महिला ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *